रीवा। संदिग्ध परिस्थितियों में जली नव विवाहिता, संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

रीवा। आग से झुलसने के कारण संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराई गई एक नव विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई, इस दौरान मृतका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल पक्ष के लोगों का नाम लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही है। यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईला ग्राम का बताया जा रहा है, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सीधी जिले के ग्राम भीतरी के निवासी मृतका के भाई मनीष मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईला के गंगा प्रसाद पांडेय के बड़े बेटे संतोष के साथ हुआ था, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार सिंपल पांडे को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, साथ ही उसे यह भी धमकी दी गई थी कि ससुराल में दी जा रही यात्नाओं का जिक्र अगर उसमें अपने मायके पक्ष से किया तो वह जीवित नहीं रह पाएगी, ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दी गई धमकी के बाद युवक की बहन मायके आने से भी डरने लगी थी,

परिजनों का आरोप है कि घटना से एक दिन पूर्व जब मृतका अपनी मां से बात कर रही थी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका फोन छीन कर तोड़ दिया था, उसी के बाद यह घटना हो गई, जिसकी जानकारी उन्हें तब दी गई जब ससुराल पक्ष के लोग गंभीर अवस्था में जली हुई नव विवाहिता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे।

वही इस घटनाक्रम को लेकर मृतक के ससुर गंगा प्रसाद का कहना है कि जब वह खेत से अपने घर वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बहू को जलते हुए देखा, और आग बुझाने का प्रयास भी किया, जिससे उनके हाथ भी जले हैं, बहरहाल पुलिस ने मर्ग की कायमी कर पूरे मामले की जांच शुरू की है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें