शदानी दरबार के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल आहुति देने पहुंचे

 

 

 

 

मां मातंगी दिव्य धाम जी जामगांव में चल रहे मां बगलामुखी विशाल महायज्ञ का आज 11000 किलो मिर्ची के मां बगलामुखी विशाल महायज्ञ का समापन किया गया इस यज्ञ में छत्तीसगढ़ राज्य एवं विभिन्न राज्य, सहित देश विदेश के हजारों भक्त मां मातंगी धाम पहुंचकर हवन कुंड में आहुति दी। साथ ही मां बगलामुखी महायज्ञ में नागा साधुओं ने भी महायज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति डाली। मां मातंगी दिव्याधाम की महिमा छत्तीसगढ़ का इकलौता मां मातंगी दिव्यधाम अपने अलौकिक ऊर्जा एवं शक्ति के लिए विश्व विख्यात है।

जहां भक्तों की सभी समस्याओं का इस धाम के पीठाधीश्वर डॉक्टर श्री प्रेमा साई जी महाराज भक्तों की समस्या को दिव्य चमत्कारी पर्चे पर लिखकर भक्तों की सभी समस्याओं को दूर करते हैं। धाम में लगातार चमत्कार होते रहते हैं ऐसा भक्तों का कहना है मां मातंगी धाम की दर्शन मात्र से रोग रोगों से मुक्ति मिलती है। मां मातंगी धाम की पीठाधीश्वर डॉक्टर प्रेमा साई जी महाराज ने बताया कि मां मातंगी दिव्य धाम में अनोखी गौशाला है जिसमें देश से विलुप्त विभिन्न प्रजाति की गायों को संरक्षित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के जी जामगांव में मां मातंगी दिव्य धाम अपनी अलौकिक शक्ति के लिए विश्व विख्यात है। प्रेमा साई महाराज ने बताया कि यह यज्ञ जनमानस के दुख दर्द, बुरी, बाधा, नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें