रीवा। धौंस जमाने, तिरंगा यात्रा में अवैध हथियार लहराने, फायरिंग करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

रीवा में सोशल मीडिया में अपना क्रेज जमाने और लोगों में अपनी धौंस जमाने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों की पुलिस ने सारी हेकड़ी निकाल दी। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका शहर में जुलूस निकाला गया इस दौरान आरोपी अपना मुंह छिपाते नजर आए, पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया है, जिनकी तलाश अभी जारी है।

गणतंत्र दिवस के दिन काफी संख्या में युवकों के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई थी इस दौरान रैली में कुछ आपराधिक तत्व के युवक भी शामिल थे। रैली के दौरान आरोपी अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग कर रहे थे जिसका वीडियो बनाकर युवकों द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर वायरल हुए वीडियो से युवकों को चिन्हित किया गया। जिसमें से करीब आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की सारी हेकड़ी निकालते हुए, बुधवार को पुलिस ने उनका जुलूस निकाल दिया, और पैदल ही लेकर न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की गई है जिनकी तलाश की जा रही है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें