रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाढ़ी गांव में सुबह 5 बजे शौच के लिए निकली युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मां जब घर से बाहर निकली तो उसे घटना की जानकारी लगी जिसके बाद खून से लथपथ पड़ी युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूरा मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दांडी गांव का है जहां पर 16 साल की दसवीं कक्षा की युवती सुबह करीब 5 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों द्वारा किशोरी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया गया कि किशोरी जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में किशोरी के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है, पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।






