रीवा। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली मिशनरी स्कूल ज्योति किंडर गार्डन में मानवता को शर्मसार देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां स्कूल की आया ने ज्योति स्कूल में ही पढ़ने वाले यूकेजी के 5 वर्षीय मासूम छात्र से उसकी पॉटी साफ करा दी, दरअसल पिछले शनिवार को पढ़ाई के दौरान 5 वर्षीय मासूम की पोट्टी उसके पैंट में ही छूट गई थी। जिसके बाद क्लास में मौजूद टीचर ने पहले तो मासूम को जमकर फटकार लगाई और उसके बाद आया को बुलवाकर बच्चे से ही क्लास में गिरी पोट्टी की साफ सफाई करवा दी, इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन ने मासूम छात्रा के परिजनों को स्कूल में बुलवाया और उनके साथ जमकर बदसलूकी करते हुए यह धमकी दी कि अगर मामले की शिकायत उनके द्वारा कहीं भी की गई तो वह मासूम बच्चे को स्कूल से निकाल देंगे, हालांकि इस दौरान यह घटना कब स्कूल परिसर से निकलकर चौराहों की चर्चा बन गई इसकी भनक स्कूल प्रबंधन को भी नहीं चली, विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर ज्योति स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल काटा और स्कूल प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए, एबीव्हीपी का उग्र रूप देखकर तत्काल स्कूल प्रबंधन बैक फुट पर आया और उसने आया को सस्पेंशन नोटिस जारी कर दिया, वही इस पूरे मामले को लेकर एबीव्हीपी के पदाधिकारी पशुपतिनाथ पांडे ने कहा कि जब तक स्कूल प्रबंधन मासूम के साथ किए गए, अमानवीय कृत्य के दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कर देता तब तक उनका संगठन लगातार स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन करता रहेगा।






