बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदना गांव के करीब दो युवकों के साथ की गई लूट के मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से पुलिस ने लूटे गए रूपयों में से ₹5000 बरामद किए हैं। शेष रुपयों की बरामदगी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है, मम्मी के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदना गांव के करीब 15 जनवरी की शाम कुछ आरोपियों ने दो किराना व्यवसाईयों से 34000 की लूट की थी। जिसके शिकायत पीड़ितों ने बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई थी इसी बीच आरोपी युवक पीड़ितों पर शिकायत वापस लेने का दबाव भी बना रहे थे। जिनकी पहचान सुनिश्चित होने पर बैकुंठपुर पुलिस की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।






