रीवा में इन दिनों अवैध नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। किराने की दुकानों में अवैध कफ सिरप के साथ साथ नशीली टैबलेट भी आसानी से मिल रही है जिसके चलते युवा वर्ग इस नशे की गिरफ्त में तेजी से आता जा रहा है। रीवा जिले में एक दुकान में नशीली टैबलेट और नशीली सीरप बेचे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।
इन दिनों नशीली कफ़ सीरप के साथ ही मेडिकल नशा भी तेजी से बढ़ रहा है और सबसे ज्यादा युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद भी नशीली सामग्री युवाओं तक आसानी से पहुंच रही हैं। और इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा। कई दुकानदार यह गोरखधंधा कर रहे हैं, और लोगों को आसानी से ये सामग्रियां उपलब्ध करा रहे है। जिसके चलते युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां दुकानदार ग्राहक के मांगने पर ग्राहक को नशीली टैबलेट और नशीली कफ़ सिरप देता नजर आ रहा है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, और मामले में जांच की बात कही है।






