विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम बालाजी सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सतना पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निजी आयोजन पर शहर के सबसे जाने माने उद्योगपति केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के संचालक पवन अहलूवालिया के निवास पर पहुंचे, और उन्होंने यहां पर मौजूद भक्तगणों को अपना प्रवचन दिया। प्रवचन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने अपने बयान में महाकुंभ को लेकर वक्फ बोर्ड की जमीन बताने वाले पर फतवा जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की आगे आने वाले समय में हिंदुओं को कट्टर हिंदू बनने के लिए हम ऐसी और पदयात्राएं उद्बोधन कथाएं करते रहेंगे, लेकिन हम सुधरेंगे नहीं। सनातन धर्म एवं हिंदुओं को कट्टर हिंदू बनने के लिए आपने बातें रखी। उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं को जगाने, सड़कों पर लाने एवं उन्हें कट्टर हिंदू बनाने का जीवन पर्यंत प्रयास करेंगे। और जैसी अभी हमने वर्तमान समय में पदयात्रा की थी, इस तरीके से हम आगे भी ऐसी पदयात्राएं करते रहेंगे।






