रीवा में दो युवकों को को चोरहटा थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल सहित दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किये हैं मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रितु उपाध्याय ने बताया कि दो युवकों द्वारा अवैध पिस्तौल रखे जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई थी, इसके बाद पुलिस में घेराबंदी कर चोरहटा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए युवकों से अवैध हथियारों की आवक को लेकर अहम सुराग पुलिस के हाथ लग सकते हैं। गौरतलब है कि विगत एक पखवाड़े में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जन भर से अधिक अवैध हथियारों को पकड़ा है।






