रीवा। हरिओम इंडस्ट्रीज में चल रहा था, ऑनलाइन सट्टा, पुलिस की दबिश में चार रसूखदार हुए गिरफ्तार

रीवा शहर के चोरहटा स्थित उद्योग विहार की हरिओम इंडस्ट्रीज में चल रही ऑनलाइन गैंबलिंग में चोरहटा पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश देते हुए चार रसूखदारों को लाखों के ट्रांजैक्शन के साथ हिरासत में लिया है। इंडस्ट्री में चल रही ऑनलाइन गैंबलिंग में रीवा सहित कटनी के व्यवसायी जुड़े हुए थे। जिसकी जानकारी पुलिस के साइबर सेल को हो गई, जानकारी मिलने के बाद एक्टिव हुई पुलिस टीम ने हरिओम इंडस्ट्री पर रेड की कार्यवाही की जहां पर पुलिस को पोरस सचदेवा, सुमित वाधवानी आलोक बजाज़, साहिल मोटवानी सहित मौके से एक लैपटॉप, एक नोटपैड और ग्यारह से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए है। बताया जा रहा है की इंडस्ट्री में चल रही ऑनलाइन गैंबलिंग में व्यवसाईयों द्वारा लाखों के दांव लगाए गए थे, जिनकी जीत हार के परिणाम आने ही वाले थे कि उससे पहले पुलिस ने इंडस्ट्री में छापा मार करवाई कर दी, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ रितु उपाध्याय ने बताया कि गैंबलिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन आरोपी कटनी जिले के निवासी हैं जो ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए रीवा आए थे।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें