खबर रीवा जिले से है जहां संभाग में चिकित्सा क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र कहे जाने वाले संजय गांधी अस्पताल के गांधी मेमोरियल अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज करा रहे, निपनिया निवासी एक व्यक्ति ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया है। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, आपको बता दें अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। और चिकित्सालय कक्ष में ले गए और उसे समझाइश दी बताया जा रहा है कि निपनिया निवासी रमेश तिवारी नाम के युवक ने अपने मासूम बच्चे को बच्चा वार्ड में भर्ती करा रखा है। जिसका उपचार विगत पाच दिनों से जारी है और दो दिनों से मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसकी जानकारी लगते ही युवक आक्रोशित हो गया और डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की युवक के आक्रोश का कारण वरिष्ठ चिकित्सकों का वार्ड में नही पहुंचना और जूनियर डॉक्टरों के भरोसे बच्चों का इलाज बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि युवक लगातार अपने बच्चे को बचाने की फरियाद वरिष्ठ चिकित्सकों से कर रहा था लेकिन वरिष्ठ चिकित्सक सुनने के लिए तैयार नही थे। जिसके चलते युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है, वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को भी सूचना दी गई है। वहीं पूरी घटना को लेकर सीएमओ डॉक्टर रत्नेश त्रिपाठी ने क्या जानकारी दी है आप भी सुनिए।
|
|






