रीवा। रेलवे ओवरब्रिज पर लुट करने वाले आरोपियों की रिमांड खत्म, भेजा गया जेल, उगले कई राज

रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र रेलवे ब्रिज के ऊपर चाकू की नोक पर विगत दिनों लगभग 3 लाख की लूट हुई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड लिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर आज जेल दाखिल कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश लूट में यूज करी गई मोटरसाइकिल वह एक चाकू बरामद किया है। आपको बता दे आरोपियों ने जिस बाइक का लूट के लिए इस्तेमाल किया था। वह भी चोरी की थी वही लूट में 10 हजार का हिस्सा मांगने वाले को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। और उसे भी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। विगत दिनों रेलवे पर लूट हुई थी, जिसमें कंपनी का ही कर्मचारी लूट में शामिल था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जिससे और भी पुलिस ने खुलासा किया है। और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें