सेप्टिक टैंक में चार शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सेप्टिक टैंक में 4 लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और शवों को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी, जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक भी पहुंच गए। मौके पर एफ एसएल सहित डॉग स्कॉड को भी बुलाया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह पूरी घटना सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर के हिंडाल्को गेट नंबर-3 के पास की है। जहां शनिवार को एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक में 4 पुरुषों का शव मिला जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई टैंक से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दो शवों की पहचान हो गई है जिसमें मकान मालिक सुरेश प्रजापति और उसका दोस्त करण साहू शामिल है। बाकी दो शवों की पहचान पता करने में पुलिस जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है की इनकी हत्या की गई है। यह सेप्टिक टैंक बड़ोखर में मृतक सुरेश प्रजापति के मकान के पीछे बना है। जो उन्हीं का है इस मकान में कोई नहीं रहता सुरेश और उनका परिवार जयंत में रहता है। बताया जा रहा है की सुरेश और उसके दोस्त शायद यहां नए साल की पार्टी करने आए थे क्योंकि मौके से एक कार भी मिली है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है की यह मकान सुरेश प्रजापति का है और दो तारीख को वहां यहां आए थे, उनकी कोई गतिविधि न होने पर परिजनों को शंका हुई तो वो यहां आए और आसपास का एरिया देखा तो चाभी बाहर पड़ी थी। जिसके बाद उन्हें शंका हुई तो टैंक में शव दिखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण किया एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और डॉग स्कॉड द्वारा भी निरीक्षण किया गया है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या मान रही है ।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें