रीवा जिले में जहां कुछ दिनों पहले बिछिया थाने पहुंच एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी, मामले के संबंध में बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती कुछ दिन पहले अपनी सहेली के साथ मुकुंदपुर घूमने गई थी। वहां मैजिक चालक ने भाड़ा के लिए उसको अपना नम्बर दिया, जिसके बाद उनका परिचय हो गया। आरोपी राकेश रावत निवासी गोविंदगढ़ ने 18 दिसंबर को युवती को झांसा दिया और अपनी मां को डॉक्टर को दिखाने में मदद के बहाने उसको बुलाया। उसके इरादों से बेखबर युवती जब पहुंची तो आरोपी ने गुढ़ चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी गाडी के अंदर उसको बैठा लिया। इस दौरान उसने युवती को धमकाकर बलात्कार किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकियां दी और फरार हो गया। युवती ने बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
|
|






