रीवा जिले में एक ऑनलाइन संचालक द्वारा नाबालिक के साथ दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया था। नागपुर पुलिस नाबालिक को लेकर रीवा आई थी, जिसके बाद मामले के संबंध में जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि नाबालिक युवती की रीवा के एक ऑनलाइन संचालक से इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई, युवती किसी काम के संबंध में रीवा आई थी, जहां वह ऑनलाइन संचालक के यहां भी गई थी। ऑनलाइन संचालक ने दुकान में उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
|
|






