रीवा। पुलिस ने गौमांस के साथ दो आरोपियों को एक घर में दबिश देकर किया गिरफ्तार

रीवा शहर की बिछिया पुलिस ने गौ मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौ मांस भी बरामद किया, जिसे आरोपी बिक्री करने की फिराक में थे, बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त थे। जिसमें एक आरोपी के खिलाफ गौवंश से क्रूरता के अपराध पहले से ही थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गौ मांस अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है, और आगे की कार्यवाही की जा रही है कार्यवाही के संबंध में बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात बिछिया मोहल्ले के एक घर में दविश देकर भारी मात्रा में गौ मांस पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी रफी उल्ला उर्फ रफुल व उसके भांजे सद्दाम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें