रीवा। आरोपी को 450 रु. में सीक्रेट केबिन देने वाला, रेस्टोरेंट संचालक किशोरी रे#प केश में गिरफ्तार

खबर रीवा जिले है जहां सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक ने मात्र चार सौ पचास रूपए में रेस्टोरेंट में एक केबिन उपलब्ध करवाया था जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में आरोपी के बयानों के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल पूरा मामला रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित रुतबा रेस्टोरेंट में हुए एक नाबालिग से रेप केस का है जहां नाबालिक लड़के ने किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था मामले में किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने एक दिन पूर्व ही नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, और उसके दिए गए बयानों के आधार पर होटल संचालक को भी आज गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा नाबालिग आरोपी को महज चार सौ पचास रूपए में रेस्टोरेंट में बना सीक्रेट केबिन उपलब्ध कराया गया, जहां नाबालिग आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया,

बता दें कि रेस्टोरेंट में रेप की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी शहर के शिल्पी प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट की केबिन में दुष्कर्म का मामला पहले भी प्रकाश में आ चुका है। गौरतलब है कि रीवा शहर में इस तरह के ऐसे कई रेस्टोरेंट संचालित हैं। जहां कपल्स के लिए अलग से केबिन उपलब्ध कराई जाती है, और यहां अश्लील हरकतों के साथ रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। माना जा रहा है कि पुलिस अगर इन रेस्टोरेंट की समय समय पर जांच करें तो शायद इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें