रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रीवा डाक्टर ऋतु उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अवैध पिस्टल रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि विगत दिनों पहले रीवा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी अंशु उर्फ प्रखर को गिरफ्तार किया था। जिसने पूंछ ताछ के दौरान अपने पास रखे पिस्टल व कट्टा को करहिया घाट के पास एक पेड़ के नीचे छिपाना बताया था।
उसने इन हथियारों को इंदौर में रहने वाले एक व्यक्ति से लेकर अपने दोस्त आकाश गौतम के पास पहुंचाना बताया, आरोपियों द्वारा रीवा में अवैध रूप से पिस्टल बिक्री कराई जाती थी। अंशु उर्फ प्रखर एवं आकाश गौतम के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 26 आर्म एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। और विवेचना के दौरान अवैध बिक्री की गई पिस्तौल की पता तलाश के क्रम में आरोपी वीरेश पांडे पिता श्रीराम पांडे निवासी मुरहा सिंहपुर सतना के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।






