रीवा। जीडीसी कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज परिसर में ही उठाया आत्म#घाती कदम

रीवा जिले में स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में जहर का सेवन कर लिया। जिसे आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां छात्रा का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर छात्रा ने जहर का सेवन किया है। छात्रा सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी की रहने वाली है, और रीवा के जीडीसी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है जो रोज की तरह कॉलेज पहुंची थी। लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके द्वारा जहर का सेवन करने की जानकारी चिकित्सकों ने दी, चिकित्सकों द्वारा छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें