खबर रीवा जिले से है जहां हुए सड़क हादसे में एक युवक कि जान चली गई दरअसल एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क में घूम रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई हालांकि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति की जान बचाने शासन सेम रिटन योजना चला रही है। लेकिन अभी भी लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने और हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को देने से कतरा रहे हैं। जिससे घायल असमय काल के गाल में समा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार कि रात शहर के बोदा बाग मझियार रोड से सामने आया है, जहां पप्पू सोंथिया पिता गंगा सोंथिया निवासी बोदा बाग को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया, और घायल सड़क पर खून से लथपथ तड़पता पड़ा रहा, उसके आसपास से वाहन और लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने घटना की सूचना ना तो पुलिस को दी और ना ही घायल को अस्पताल पहुंचने की जहमत उठाई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, काफी देर बाद स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो परिजनों को खबर दी गई जिस पर परिजन तत्काल उसको अस्पताल लेकर गए जहां घायल युवक की मौत हो गई, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
|
|






