रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णु अंपायर के सामने हुआ भीषण सड़क हादसा, दो युवक घायल, थाने की गाड़ी से दोनों घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 

खबर है रीवा से जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विष्णु अंपायर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो युवक घायल हो गए, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। आपको बताने पिकअप वाहन ने टू व्हीलर वाहन चालक को जोरदार टक्कर मार दी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को थाने की गाड़ी से रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया गया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस पिकअप वाहन को थाने ली आई है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है, घायलों का नाम सचिन द्विवेदी और अनुज सिंह बताया जा रहा है। वही अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, थाना प्रभारी सिविल लाइन कमलेश साहू ने बताया कि घटना की तत्काल ही सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस एक्सीडेंट स्पॉट पर पहुंच गई थी। और दोनों घायलों को थाने की गाड़ी से रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है, आप भी देखी घटना के संबंध में थाना प्रभारी सिविल लाइन कमलेश साहू ने क्या बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें