खबर रीवा जिले से है जहां रीवा के कलेक्ट्रेट मोहन सभागार में मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे संचालकों की जिला प्रशासन ने बैठक ली है। बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्र को नियंत्रित करने के लिए डीजे संचालकों को प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। मैरिज गार्डन संचालकों को भी प्रशासन ने अपने गार्डन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी क्राइम की घटना हो तो पुलिस उस पर कार्यवाही कर सके आपको बता दें कि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते डीजे संचालकों द्वारा रात 10 बजे के बाद भी खुलेआम डीजे बजाया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने बैठक में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार रात दस बजे के बाद डीजे बजाए जाने पर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
|
|






