ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, बदमाश ने रैकी कर दिया था घटना को अंजाम, 27 लाख के जेवर बरामद

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 27 सितंबर को पायल ज्वेलर्स से जेवरातों से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने उड़ीसा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूंछताछ में आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना और नैनपुर पिंडरई स्थित खिर-घिरी में किराए के मकान में जेवरात का काला बैग गड्ढा करके छुपाना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 27 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि संदेही ग्राम पकला पल्ली थाना आस्का जिला गंजाम उड़ीसा के निवासी हैं,  जिस पर टीम उड़ीसा रवाना की गई जहां संदेहियों की पहचान दास कैलाश, जय चंदू, जी प्रेम एवं दास सुरेश के रूप में हुई दबिश के दौरान दास कैलाश, जय चंदू, जी प्रेम भाग गए, लेकिन दास सुरेश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया दास सुरेश द्वारा अपने अन्य तीन साथी दास कैलाश, जय चंदू, जी प्रेम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, वहीं पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए देखें वीडियो👇👇👇👇👇

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें