रीवा: मौत का ऐसा रूप देख हर कोई हैरान, दोस्तों संग हंसी मजाक करते, चली गई युवक की जान

रीवा में एक नौजवान शख्स की मौत का बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कहते है इंसान की जिंदगी में मौत का कोई ठिकाना नहीं है। कब किसी कि जिंदगी की शाम हो जाए और कब किस रूप में मौत कहां से आ जाए इसका कोई भरोसा भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जिसकी हंसते बोलते हुए ना जाने कब जान निकल गई यह वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला।

दरअसल नौजवान शख्स की मौत का यह हैरान कर देने वाला वीडियो रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे का है। जहां बीते दिवस बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के बाहर अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना आज से तकरीबन 3 दिन पूर्व की है जिसका यह हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे। तभी प्रकाश गश खाकर जमीन पर ढेर हो गए, इससे पहले की मौके पर मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। आनन फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया जिसकी चलते प्रकाश की मौत हुई। फिलहाल इस घटना ने ना सिर्फ लोगो को हैरान कर दिया बल्कि युवाओं को झकझोरकर रख दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें