रीवा। विश्वकर्मा विकास परिषद ने आईजी कार्यालय पहुंचकर की न्याय की मांग

खबर रीवा जिले से है जहां सुप्रिया विश्वकर्मा मर्डर केस की एसआरटी जांच एवं उच्च अधिकारियों के जांच करने को लेकर रीवा आईजी कार्यालय पहुंचकर विश्वकर्मा विकास परिषद द्वारा ग्यापन दिया गया है। ज्ञापन देते हुए बताया गया कि बीती चौदह तारीख को सतना जिले में कक्षा दसवीं की छात्रा सुप्रिया विश्वकर्मा पिता संत कुमार विश्वकर्मा ग्राम पंचायत देव-गना पोस्ट गुढा थाना उचेहरा उक्त दिन रोजाना की तरह अपने स्कूल के लिए जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करके जान से मार पास के कुंए में डाल दिया गया। जिसमें अभी तक उचेहरा पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी सम्मानजनक कार्य ना करते हुए इस घटना को दबाने का कार्य सतना एसपी सतना एसडीओपी कर रही हैं। और इसमें कुछ राजनीतिक दबाव होने के कारण पुलिस प्रशासन इस घटना को आत्महत्या करार देने में आतुर है जबकि सत्य यह है। कि तीन फीट के खाली कुंए में बच्ची के दांत नहीं टूट सकते और पीठ में वा कमर में चकत्ते जैसे निशान नही पड़ सकते वहीं घटना स्थल पर घसीटने का भी निशान है। फिर भी पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ना लेते हुए आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहा है। विश्वकर्मा विकास परिषद द्वारा रीवा आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया है। और इस मामले में एसआईटी टीम गठित कर एवं उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच और दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें