रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जे.पी पटेल ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रकाश चौराहा के एटीएम. में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 15/7/2024 को पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14/7/2024 के दरमियानी रात अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की नियत से बैंक के नीचे लगे एटीएम. बूथ में तोड- फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। सूचना पर थाने में अपराध धारा 303 (2)62,324 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर ए.टी.एम. बूथ से फुटेज प्राप्त कर आरोपी को चिन्हित कर लगातार आरोपी की पता साजी की गई मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 21/9/2024 को आरोपी शंकर कोल पिता शारदा कोल उम्र 23 वर्ष निवासी चौरा सतरहा टोला थाना बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसको सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय मे पेश किया। जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मुख्य भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जय प्रकाश पटेल, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आर. रज्जन कुम्हार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






