रीवा। चरित्र संदेह में पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला,बच्चे की मौत पत्नी बच्ची गंभीर

रीवा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरी घटना रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के ग्राम छिटिया की है। घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी सहित दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया जहां बच्चे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पत्नी सीमा चर्मकार ने दूसरा विवाह रामबली के साथ किया था। लेकिन रामबली अपनी पत्नी के चरित्र पर हमेशा शंका करता था। जिसे लेकर घर में कलह की स्थिति निर्मित रहती थी। इसी बात को लेकर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ तभी तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी सीमा चर्मकार पर टांगी से हमला कर दिया। इस दौरान जब उसके बच्चे बीच बचाव करने आए तो आरोपी ने दोनों बच्चों के ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पुत्र कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची और पत्नी सीमा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक पड़ोसी का उसके घर आना जाना था। जिसे लेकर सुबह से ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। हालांकि इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें