रीवा कोतवाली पुलिस ने गुमे हुए मोबाइलों को खोजकर,मोबाइल मालिकों को सौंपा

रीवा जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों के गुमे हुए आठ मोबाइल खोज कर उन्हें सौंपा है। साइबर सेल की मदद से मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को पुलिस द्वारा सौंप दिया गया। कोतवाली थाने में मोबाइल गुमने कि शिकायतें दर्ज कराई गई थी। आपको बता दें कई बार लोगों का मोबाइल गिर जाता है या फिर उनसे कहीं छूट जाता है। फिर उनकी शिकायतें पीड़ितों के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। ऐसे मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए सभी गुम हुए मोबाइलों को सूचीबद्ध कर उन्हें साइबर सेल में भेजा गया था। साइबर सेल ने उक्त मोबाइलों को ट्रेस किया जिनका उपयोग दूसरे लोग कर रहे थे। इन मोबाइलों को साइबर सेल की मदद से खोजा गया है। जिनकी अनुमानित कीमत पचास हजार बताई जा रही है। इनमें से अधिकांश महंगे एंड्राइड मोबाइल थे वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ितों को थाने बुलाकर मोबाइल सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें