मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बेहद ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मासूम से दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि रिश्ते का नाबालिग भाई है। जो घटना के बाद फरार हो गया था मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। और फरार नाबालिक को इंदौर से गिरफ्तार कर रीवा लाया गया है। वही दरिंदगी का शिकार बच्ची का उपचार जारी है। जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। दरअसल यह शर्मनाक घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र की है जहां ननिहाल आई 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। बिछिया पुलिस के मुताबिक घटना 12 सितंबर को बच्ची के ननिहाल में हुई जहां रिश्ते के 17 वर्षीय नाबालिग भाई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया बताया जा रहा है कि घटना के दिन बच्ची को नहलाने के बाद उसकी मां घर के अंदर चली गई। और किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई तभी घर में ही मौजूद नाबालिग भाई बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया। और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला पहले तो परिजन लोक लाज के डर से चुपचाप रहे लेकिन बाद में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई पुलिस के मुताबिक नाबालिक आरोपी पीड़ित बच्ची का मौसेरा भाई है। जो जिले के अतरैला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को बिछिया थाना पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।






