रीवा जिले में एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी बहन को सकुशल वापस लाने कि फरियाद लगाई है। पूरा मामला चाकघाट थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 17 तारीख कि शाम घर से टॉर्च लेकर निकली थी। लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नही आई तो परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से कुछ ही दूरी पर उसकी चप्पल और टार्च बरामद हो गई। जिसके बाद परिजनो ने चाकघाट थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। एसपी कार्यालय पहुंचे लापता किशोरी के भाई ने बताया कि विजय तिवारी निवासी खमरिया तहसील सेमरिया के द्वारा उसकी नाबालिक बहन का अपहरण किया गया है। उसके अपहरण में उसके पूरे परिवार का भी हांथ है। पुलिस उसके घर पहुंची थी लेकिन घर में ताला बंद मिला है। अब उसे अपने बहन की चिंता सता रही है। एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शीघ्र उसकी बहन की तलाश करने की मांग की है। आइए सुनते हैं बहन की तलाश में दर दर भटक रहे पीड़ित भाई ने मामले में क्या कुछ जानकारी दी है।
|
|






