पुलिस और माफियाओं द्वारा, वैदिक परंपरा और सनातन धर्म पर, कुठारा प्रहार करने का प्रयास

धर्म जागरण विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रीवा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। धर्म जागरण विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत दिनों पूर्व मौगंज जिले कि शाहपुर चौकी अन्तर्गत माफियाओं, शराब तस्करों के द्वारा हमारे एक दलित भाई के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। जिसके कारण उनकी तत्काल मृत्यु हो गई थी। जिसके उपरांत समाजसेवियों और सामाजिक संगठनो के द्वारा अपराधियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवाज उठाई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही न करते हुए उल्टा नरेन्द्र मिश्रा और अन्य के ऊपर एफआईआर दर्ज कर नरेंद्र मिश्रा के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उनकी सिखा और जनेऊ तोड़कर वैदिक परंपरा का उपहास उड़ाया गया। उपरोक्त मामले को लेकर धर्म जागरण विभाग के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने रीवा पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने कि मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें