रीवा में जाम का झाम जनता परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

रीवा शहर में जाम के झाम के हालात किसी से छिपे नही हैं। रीवा शहर में जाम की समस्या अक्सर देखने को मिल जाती है। हालात तो यह हैं कि यहां दिन भर जाम लगा रहता है। जिससे अब आम जनता बेहद ही परेशान हो चुकी है। वहीं यातायात व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदारों की बात की जाए तो वह सिर्फ चालान काटने के लिए ही सड़कों पर दिखाई देते हैं। लेकिन जब यातायात व्यवस्था सुधारने की बात आती है तो कहीं कोई भी दूर-दूर तक नजर नही आता सूत्र बताते हैं कि यातायात अधिकारी अपने एसी कमरे और गाड़ियों में कैद रहते हैं। और जनता जाम की समस्या से जूझती रहती है। किसी भी जिम्मेदार का इस ओर कोई ध्यान नही रहता। आपको बता दें कि रीवा के सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहा, धोबिया टंकी गुढ चौराहा, प्रकाश चौराहा और व्यंकट रोड में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जाम के हालात ऐसे हैं कि यदि इमरजेंसी में एंबुलेंस को भी निकलना हो तो उसका निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं शहर में बढ़ रही जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण करवाया गया। लेकिन इसका भी कुछ खास असर देखने को नही मिल रहा। आज भी रीवा कि जनता जाम की समस्या से जूझ रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें