सतना शहर से एक हृदय विदारक दृश्य आया सामने

मध्य प्रदेश के सतना शहर से एक हृदय विदारक दृश्य सामने आया है। जिसमें एक बोलेरो चालक ने एक गाय के बछड़े पर कार चढ़ा दी। यही नही उसने क्रूरता करते हुए छोटे से बछड़े को घसीटते हुए आगे ले गया। फिर बोलेरो चालक मौका पाकर घटनास्थल से भाग गया। पर यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पशु क्रूरता की ऐसी भयावह घटना देखने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सतना में अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति जानबूझकर गाय के बछड़े के ऊपर बुलेरो चढ़ाते हुए नजर आ रहा है। जिसके चलते बछड़े की मौत हो जाती है यह पूरा मामला विराट नगर अवधपुरी कॉलोनी वार्ड एक का है जब 3 सितंबर की दरमियानी रात को एक युवक ने अपनी बुलेरो से गाय के बछड़े को जानबूझकर कुचल दिया। जिससे बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई यह पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं। वे चालक की क्रूरता की निंदा कर रहे हैं और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें