रीवा जिले में बीती रात सड़क पर दौड़ रही एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे सुशील पांडे निवासी अमवा की मौत हो गई। जबकि कृष्ण-मणि पांडे और अरविंद पांडे गंभीर रूप से घायल है वहीं अरविंद पांडे की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना बीती रात तकरीबन 11 बजे शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत परड़ा मोहल्ला स्थित सुखदेव रेसिडेंसी के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि ढेकहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पर चल रहे चार लोगों को अपना ठोकर मारी इसके बाद एक घर में जा घुसी जिससे घर के अंदर सो रहे बनारस वासुदेव एवं उसकी पत्नी उषा वासुदेव बेटा राजकुमार वासुदेव, स्वाति वासुदेव और आरती वासुदेव घर की दिवाल गिरने के कारण दिवाल की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो घटना के बाद कार सवार तीन लोग किसी दूसरे वाहन में सवार होकर वहां से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार के संबंध में जानकारी एकत्रित की रही है।
|
|






