रीवा जिले में इन दिनों असमाजिक तत्वों के दिल से कानून का भय पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है। और अपराधी खुलेआम लगातार वारदातों को
अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां थाने से महज कुछ ही दूरी पर गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी में सवार होकर आए चार नकाबपोस बदमाशों ने एक बस चालक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मारपीट कि इस घटना में घायल राजेंद्र यादव ने बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया मोहल्ले के निवासी हैं और पेशे से बस चालक है। उन्होंने बताया कि वह कुछ ही देर पहले आकर यहां पर खड़े हुए थे इसी दौरान अचानक स्कूटी से चार की संख्या में आए नकाब पोश युवकों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना के पीछे का कारण क्या है यह उन्हें भी नही पता। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
|
|
रीवा। अपराधियों के दिल में जरा भी कानून का नही रहा भय,खुलेआम दे रहे पुलिस प्रशासन को चुनौती
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






