खबर मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब कि पैकारी करके वापस लौटते समय तेज रफ्तार आर्टिका वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को करह गांव के समीप टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गए घटना में घायल तीनों व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि मऊगंज जिले के शाहपुर और नईगढ़ी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध शराब और नशीली कफ सिरप कि पैकारी की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ कार में चार लोग सवार थे। जिसमें चालक पिंटू साकेत सुखेंद्र सिंह सरपंच ग्राम पैकान बबलू सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति कार में सवार थे प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
|
|






