रीवा जिले में अब नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के वेरिफिकेशन कि कवायद शुरू की गई है। जो कर्मचारी कार्यरत नहीं है वह भी तो वेतन नहीं उठा रहे हैं। इन सब की जांच की जा रही है। कोई नगर निगम कार्यालय नही पहुंचता और अनुपस्थित होने के बाद भी उसे सैलरी मिल रही है। आउटसोर्स कर्मचारी हो या फिर अन्य के संबंध में भी ऐसी जानकारी सामने आने के बाद नगर निगम के प्रभारी आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने मामले को संज्ञान में लेकर कर्मचारियों का वेरिफिकेशन करवाना शुरू कर दिया है। जिससे पता लगाया जा सकेगा कि कोई बिना उपस्थित के भी तो सैलरी नही ले रहा है।
|
|






