खबर रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से है जहां संतोष डीजल के पास पेट्रोल भराने आए युवक पर गोली चलने कि घटना प्रकाश में आई है। गनीमत रही कि गोली हाथ को छूकर निकल गई और युवक की जान बच गई। गोली चालन की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें गठित की हैं। प्रत्यक्ष दर्शी युवक की माने तो गोली चलाने वाला नितिन मिश्रा बताया जाता है। जिसने दो फायर किए एक गोली युवक के हाथ के पंजे को छूती हुई निकल गई जबकि दूसरा फायर मिस हो गया। बताया जा रहा है कि गोली जतिन मिश्रा नमक युवक को लगी है मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत चोरहटा थाने में दर्ज कराई गई थी वहीं आज जैसे ही पेट्रोल टंकी के पास दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ आरोपी ने गोली चला दी।
|
|






