रीवा। विवाहिता की मौत पर साले ने जीजा पर लगाए 1 लाख रुपए के लिए मारपीट कर जहर देने का आरोप

खबर रीवा जिले से है जहां के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत पर परिजनो ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने जीजा पर एक लाख रुपयों की मांग करने और मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर शव का पीएम कराया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना के संबंध में मृतका राखी यादव के भाई प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम नंदीपुरा चौकी शाहपुर थाना सेमरिया ने बताया कि उसकी बहन का विवाह 7 वर्ष पूर्व करहिया में हुआ था बताया गया कि बीते दिवस उसकी बहन जब मायके आई हुई थी। तब जीजा द्वारा उसे जबरन अपने घर ले जाया गया था और फोन पर छोटी बहन को दिए गए तिलक के बराबर 1 लाख रुपयों की मांग की, आरोप है कि मांग पूरी ना करने पर पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और परिजनों को बिना सूचना दिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई परिजनों ने महिला की मौत पर पति के साथ-साथ देवर और ननद को भी बराबर का भागीदार बताया है और सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें