रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल में युवती से छेड़छाड़,टॉयलेट में दो युवकों ने किया प्रयास

रीवा जिले के गांधी मेमोरियल अस्पताल के टॉयलेट में एक युवती से छेड़छाड़ होने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जिससे अस्पताल में बवाल की स्थिति निर्मित हो गई। घटना देर रात गांधी मेमोरियल अस्पताल के टॉयलेट की बताई जा रही है। जहां युवती के साथ दो युवकों ने टॉयलेट के अंदर छेड़खानी की है।

सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही

इस पूरे मामले में सुरक्षा कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने जानकारी के बाद भी पुलिस को सूचना नही दी और दोनों युवकों को फटकार लगाकर जाने दिया।

पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

वहीं इस मामले की जानकारी जक पुलिस अधीक्षक को हुई तो मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।

पीड़िता की बहन गायनी वार्ड में है भर्ती

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती है जिसकी देखरेख के लिए वह अस्पताल में रुकी है।

आरोपी के परिजन भी अस्पताल में हैं भर्ती

वहीं आरोपी के परिजन भी अस्पताल में भर्ती हैं पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार परेशान कर रहे थे। देर रात जब वह बाथरूम गई तो आरोपी बाथरूम के अंदर चले गए और उसके साथ साथ छेड़खानी करने लगे। लेकिन युवती किसी प्रकार से अपने आप को बचाकर वहां से बाहर निकली और घटना कि शिकायत सुबह युवती के द्वारा अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से की गई लेकिन दोनों आरोपियों को सुरक्षाकर्मियों ने वहां से जाने दिया। लेकिन जैसे ही इस बात कि जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई तो आजाक थाना प्रभारी सहित अमहिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के हैं आरोपी

आरोपी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बांसा के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस पूरी घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें