मध्य प्रदेश में भारत बंद का मिला जुला रहा असर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण के सब कैटेगराइजेशन के फैसले के खिलाफ भारत बंद का मध्य प्रदेश में मिला-जुआ असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि बसपा,सपा और जयस समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। वहीं ग्वालियर में कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ग्वालियर कलेक्टर ने मंगलवार रात से ही धारा 144 के आदेश लागू किए थे। वही भोपाल, इंदौर उज्जैन और रीवा समेत कई जिलों में स्कूल ओपन हैं। आपको बता दें कि ST-SC संगठनों की तरफ से बुलाए गए बंद का जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और बसपा पार्टी के साथ सपा पार्टी भी समर्थन कर रही है।

रीवा में भारत बंद रहा बेअसर

रीवा में स्कूल बाजार दुकाने खुली रहीं बंद के समर्थन में बसपा और कांग्रेस ने रैली निकाल कर बंद का आह्वाहन किया और प्रदर्शन किया इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात रहा इस दौरान प्रदर्शन करियों ने संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे लगाए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर 

मध्य प्रदेश में भी भारत बंद का असर  देखने को मिला। बंद के दौरान सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की नजर रही। प्रशासन का आदेश था कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म में यदि किसी का भी आपत्तिजनक पोस्ट सामने आता है। तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

मालवा सिवनी में भारत बंद बेअसर

मालवा और सिवनी में भारत बंद बेअसर होता दिखा। यहां बाजार में ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक बंद से पहले व्यापारियों को कोई सूचना नहीं दी गई। न ही अनाउंसमेंट कराया गया।

भोपाल में स्थिति सामान्य

भोपाल में भी स्थिति सामान्य है। बाजार कुछ खुला कुछ बंद रहा। स्कूल भी खुले रहे। फिलहाल बंद का असर राजधानी में भी बेअसर रहा।

ग्वालियर में दिखा बंद का असर

ग्वालियर में बंद का असर देखने को मिला। आपको बता दें यहां बारादरी चौराहे पर पिछले बंद के दौरान उत्पात हुआ था। फिलहाल यहां हालात सामान्य हैं। पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर रही और मोर्चा संभाले रखा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें