माया देवी दरबार में संत समागम ब्रह्मलीन साँई हरीगिर महाराज जी की 56वीं वरसी महोत्सव बड़ी धूम धाम से संत माता मायादेवी दरबार में मनाया जायेगा जिसमे अखंड पाठ साहेब, धुनि साहिब का पाठ, आम भंडारा, सत्संग संध्या और आरती अरदास जैसी महान प्रवृतियों का समावेश होगा l

संत महात्मा होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में भाग लेने उल्हासनगर (महाराष्ट्र) से वसंन्घोट दरबार के संत साँई क़ालीराम जी दिनांक 06 अगस्त 2024 को पधारेंगे l सिंधु अमरधाम आश्रम, चकरबाटा से संत साँई लाल दास जी दिनांक 07 अगस्त 2024 को पधारेंगे l साथ साथ साँई राम चंद जी उल्हासनगर से साईं जगदीश लाल जी, साईं रमेशलाल अहमदाबाद,साँई मनोहर लाल जी एवं साँई चेतन तारवानी जी साथ मे बड़ौदा के संत महात्मा भी इस अनोखे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी देंगे l







