रीवा जिले से बीती रात दो से ढाई बजे के बीच घर में घुसकर पति पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशो द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

पति पत्नी को बंधक बनाकर डकैती
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दस सोनौरा बाईपास के पास स्थित एक मकान में लगभग दस कि संख्या में रहे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में मौजूद पति पत्नी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

दस की संख्या में रहे हथियारों से लैस बदमाश
थाना प्रभारी विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक दस सोनौरा बाईपास के पास स्थित एक मकान में लगभग दस कि संख्या में रहे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में मौजूद पति पत्नी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

छः लाख नगद और जेवर लूटे
बदमाश लगभग छह लाख रुपए नगद और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। और अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों कि तलाश में जुट गई है।
✍️आशीष वर्मा की रिपोर्ट






