रीवा: नाबालिक निकला दुष्कर्म का आरोपी, चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रीवा  में एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने वीडियो जारी करके अपने ही चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है । मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । अब इस पूरे मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है ।

महिला ने चचेरे भाई पर लगाया था आरोप

दरअसल सिटी कोतवाली में एक महिला के द्वारा अपने ही चचेरे भाई के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी

महिला ने आत्महत्या की दी थी धमकी

इस दौरान महिला के द्वारा एक वीडियो जारी करके आत्महत्या करने की धमकी दी गई थी । मामले को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए महिला सहित आरोपी के संबंधों की पड़ताल शुरू कर दी इस दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिक है । और महिला का चचेरा भाई भी है । महिला के द्वारा यह पूरी घटना 27 अप्रैल की बताई गई थी । जिसकी शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सिटी कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था । और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब आरोपी के संबंध में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह अपचारी बालक है जिसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में रखा गया है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें