Rewa Police Control Room में मोहर्रम त्योहार को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

मुस्लिम समाज के मोहर्रम पर्व को लेकर रीवा पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस एवं समाजसेवियों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस दौरान विभिन्न धर्म के लोग समाज सेवी मौजूद रहे बैठक में चर्चा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाए । और तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजन करें ।

इन मार्गों से निकलेगा जुलूस

बताया गया कि आने वाले मुहर्रम के त्यौहार में शहर के घोघर बिछिया सहित अन्य स्थानों का जुलूस सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शाहभोलन के दरबार में परंपरागत तरीके से एकत्रित होगा । इसके बाद यह जुलूस फोर्ट रोड, सिंधी चौराहा, स्टेचू चौराहा, प्रकाश चौराहा होते हुए छोटी दरगाह पहुंचेगा ।

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

छोटी दरगाह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा । बैठक में पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी धर्म के लोगों से तय कार्यक्रम के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन करने कि अपील की गई है । और किसी भी तरह से अशांति का माहौल ना बने इसके लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से सहयोग करेगा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें