सतना : पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम,पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या,पुलिस ने किया खुलासा

सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद में बीते बुधवार चार लोगो के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र वासी हतप्रभ थे और सभी के मन में बस यही एक सवाल था कि एक दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आए परिवार को अचानक ऐसा क्या हुआ कि परिवार के सभी सदस्य मृत पाए गए वहीं पुलिस ने इस घटना के कारण का एक ही दिन में पता लगा लिया ।

पत्नी की बेवफाई से था नाराज

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी और दोनो बेटों कि हत्या की और फिर ट्रेन के नीचे आकर आत्म हत्या कर ली ।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि बुधवार को शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद में एक मकान में एक महिला और उसके दो बेटों की रक्त रंजित लाश मिलने की सूचना मिली थी और कुछ ही देर बाद महिला के पति का शव रेल्वे ट्रैक पर मिलने की जानकारी सामने आई पुलिस जांच के दौरान जानकारी निकल कर सामने आई कि मृतक राकेश अपनी पत्नी की बेवफाई और किसी अन्य व्यक्ति के साथ मोबाइल पर बात करने को लेकर नाराज था ।

एक दिन पहले ही लिया था किराए से कमरा

मूलतः पास के ही तिघरा गांव के रहने वाले राकेश चौधरी उम्र 45 वर्ष ने घटना के एक दिन पहले नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कमरा किराए पर लिया था जिसे व्यवस्थित करने में वह अपनी पत्नी संगीता चौधरी उम्र 38 वर्ष, और बेटे ऋषभ उम्र 10 वर्ष, बेटे निखिल उम्र 13 वर्ष के साथ लगा हुआ था वहीं बुधवार को पूरे परिवार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के मुताबिक किसी धारदार हथियार से हत्या करने की जानकारी सामने आ रही है क्योंकि मारने वाला खुद ही मर गया इसलिए किस हथियार से उसने मारा स्पष्ट नही है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें