रीवा के स्थानीय कंट्रोल रूम में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ एक साल में की गई बड़ी कार्रवाई और कॉम्बिंग गश्त के परिणाम साझा किए।
अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
आईजी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक चलाए गए अभियान में रीवा जोन के सभी जिलों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
11,132 प्रकरण दर्ज
11,333 आरोपी गिरफ्तार
33,717 लीटर देशी शराब, 22,613 लीटर अंग्रेजी शराब, 25,755 लीटर कच्ची शराब जब्त
कुल कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपये
परिवहन में उपयोग किए गए 171 वाहन (दो व चार पहिया) जब्त, कीमत करीब 6.67 करोड़ रुपये
कॉम्बिंग गश्त से वारंटियों की धरपकड़
आईजी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सालभर में 11 बार विशेष कॉम्बिंग गश्त चलाई गई।
1920 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
4408 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए
3378 निगरानी बदमाशों और 4460 गुंडा बदमाशों की चेकिंग
एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी सफलता
ऑपरेशन प्रहार 1.0 और 2.0 के तहत नशे के कारोबार पर भी बड़ा प्रहार किया गया।
705 प्रकरण दर्ज
1142 आरोपी गिरफ्तार
2773 किलोग्राम गांजा, 75,075 शीशी कोरेक्स, 4 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां/कैप्सूल, अफीम, स्मैक, हेरोइन और ब्राउन शुगर भी जब्त
कुल कीमत 5.38 करोड़ रुपये
222 वाहन जब्त, कीमत 7.73 करोड़ रुपये
आईजी का संदेश
आईजी गौरव राजपूत ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






