सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नेचिंग की वारदात, बाइकर्स गिरोह के सदस्यों ने दिया वारदात को अंजाम

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक बार फिर बाइकर्स गिरोह के सदस्यों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद जब तक पीड़िता पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे पाती बाइकर्स गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पांडेन टोला निवासी पीड़िता कुसुम नामदेव ने बताया कि वह संजय गांधी अस्पताल में अपनी आंखों का उपचार कराने के बाद पैदल ही घर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान स्कूल के करीब एक बाइक में युवक युवती बैठे थे युवती ने अपना मुंह ढक कर रखा था। मैं जैसे ही उनके पास से गुजरी तो पीछे से आए एक अन्य युवक ने झपट्टा मारते हुए मेरी चेन तोड़ी और दौड़कर युवक युवती की बाइक में बैठा और मौके से फरार हो गए। घटना होने के बाद मैं किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी, घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मेरे परिवार के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें