रीवा शहर के गली चौराहों में ऑटो चलाकर लगातार संगीत वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर और निगरानीशुदा बदमाश को शहर की बिछिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि पैसे से ऑटो चालक 18 वर्षीय सोहेल खान निवासी तोपखाना ने विगत दिनों एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ किए गए दुराचार की शिकायत बिछिया थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस में डालते हुए, स्थानीय स्तर पर जगह-जगह छापे मार कार्रवाई की थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मिली इसके बाद पुलिस की एक टीम ने उन्नाव में दविश दी जहां से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध बिछिया के अलावा सिविल लाइन थाने में एक और दुष्कर्म का अपराध दर्ज है। इसके साथ ही चोरी की कई वारदातें बिछिया सहित शहर के अन्य थानों में पंज्जीबद्ध है। थाना प्रभारी के मुताबिक शातिर बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।






