सतना। पुलिस पर गोलियों की बौछार करने वाले, 30 हजार इनामी बदमाश का, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी, अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गए। वहीं घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम बनाई गई थी जो लगातार उसकी तलाश कर रही थी, आरोपी के ऊपर 30 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस को अच्छू के टिकुरी-अकौना मार्ग के पास ईंट-भट्ठे छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन पुलिस टीमों ने ईंट-भट्ठे को घेर लिया, तभी आरोपी ने अचानक सामने आकर एसएचओ कोटर की ओर गोली चलाई। लेकिन एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गए। एसएचओ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें